फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला पूरी तरह पानी की चपेट में घिरा हुआ है। वहां पर आने जाने का रास्ता भी टूट चुका है। टेंडी वाला तक नाव के जरिए ही खाने पीने और पशुओं का चारा भेजा जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भी पानी टेंडी वाला को नुकसान पहुंचा रहा है। यहां लोग पशुओं को लेकर ऊंची जगह पर बैठे हैं। सतलुज दरिया उनके मकानों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। लोग पानी से बहुत ज्यादा परेशान है। घरों में चार-चार फीट पानी भर चुका है।