फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख संगठनों ने निकाला रोष मार्च

कपूरथला शहर में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों (संगठनों) द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च स्थानीय स्टेट गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। इसके बाद मार्च शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों और रास्तों से होता हुआ वापस स्टेट गुरुद्वारा साहिब पर आकर संपन्न हुआ। रोस मार्च शुरू करने से पहले स्टेट गुरुद्वारा से में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की गई। इस दौरान सिख संगठनों के नेताओं ने बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बंदी सिंहों को जल्द से जल्द रिहा करने की पुरजोर मांग की। नेताओं ने विशेष रूप से मांग उठाई कि भाई जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द पैरोल दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों को कानूनी अधिकार मिलने चाहिए और उनकी रिहाई में हो रही देरी को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें