शिव सेना (अखंड भारत) एवं विश्व हिंदू संघ की ओर से 23वां विशाल भगवती जागरण 27 दिसंबर शनिवार को मुहल्ला गुरु तेगबहादुर नगर निवासियों के सहयोग से जेसीटी मिल के सामने तेगबहादुर नगर (टिब्बी) में बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से करवाया जा रहा है। जागरण की तैयारियों संबंधी समीक्षा करने हेतु एक बैठक का आयोजन शिव सेना (अखंड भारत) एवं विश्व हिंदू संघ के राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता की अध्यक्षता में किया गया। मेहता ने बताया कि इस जागरण में माता जी की जोत श्री ज्वाला जी से लाई जाएगी। जागरण में ज्योती पूजन की रस्म इंदर कुमार व अंजनी इंदर की ओर से अदा की जाएगी जबकि चुनरी की रस्म राजिन्द्र कुमार मोहन स्वीटस वाले तथा पंडित रंजीत कुमार रानीपुर द्वारा और ध्वजारोहण की रस्म मुनीष सिंगला (रौकी) द्वारा अदा की जाएगी। इस मौके पर सहोता भगवती जागरण एंड पार्टी तथा आजाद दुर्गा भजन मंडली साहनी की तरफ से महांमाई का गुणगान किया जाएगा जागरण के दौरान महांमाई का भंडारा भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर अरुण कुमार, राजेश वर्मा, रूबल थम्मन, उपिंदर मंगा आदि उपस्थित थे।