फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में रिटायर सेना अधिकारी के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।