फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के एसडीएम व सिटी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया क्लब का दौरा

फगवाड़ा के एसडीएम एवं फगवाड़ा सिटी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जशनजीत सिंह ने आज बुधवार को सिटी क्लब का दौरा किया तथा वहां चल रहे क्लब के नवीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि फगवाड़ा सिटी क्लब की नई टीम 22 दिसम्बर को चुनी गई थी और फगवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति परमजीत सिंह खुराना को क्लब का उपाध्यक्ष चुना गया था। यहां वर्णनयोग है कि क्लब का अध्यक्ष जिले का डीसी होता है तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष फगवाड़ा का एसडीएम। एसडीएम एवं फगवाड़ा सिटी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जशनजीत सिंह ने क्लब के चल रहे नवीकरण के कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें