स्कूल ऑफ एमिनेंस भोआ में एक समारोह का आयोजन स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रधानाचार्य नसीब सैनी की अध्यक्षता में की। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया और इसके बाद उन्होंने पर्दा हटाकर विद्युत पैनल और नए कंप्यूटर को विद्यालय को समर्पित किए। कहा कि भोआ के स्कूल ऑफ एमिनेंस को 17 नए कंप्यूटर और चार इलेक्ट्रिक पैनल भी दिए गए हैं। शिक्षा क्रांति के तहत पूरे पंजाब की तरह पठानकोट जिले के स्कूलों और 93 अन्य स्कूलों को 869 कंप्यूटर और 113 इलेक्ट्रिक पैनल दिए जा रहे हैं। ये कंप्यूटर और पैनल आधुनिक तकनीकों से निर्मित हैं, जिससे बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा। शिक्षा के साथ-साथ मौके पर प्रैक्टीकल वे भी पैनल के माध्यम से यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।