फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में सरबत था भला ट्रस्ट की ओर से कैंप लगाया गया। इसमें कई लोग शामिल हुए । इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित विवाह योजना के तहत अब तक फिरोजपुर जिले में 80 लाख रुपये के चेक बांटे जा चुके हैं। उक्त ट्रस्ट हमेशा आपकी सेवा में अपना योगदान देती रहेगी।