गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर घाटे में टिप्पर ने गांव अचलपुर के पूर्व सरपंच को कुचल कर मार डाला। गांव अचलपुर के पूर्व सरपंच धर्मपाल उर्फ चूहड़ा पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह के साथ गढ़शंकर से वापिस मोटरसाइकिल पर आपने गांव को जा रहे थे। जब वह शाहपुर घाटे में पहुंचे तो पीछे से टिप्पर ने टक्कर मारी और पूर्व सरपंच के सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे पूर्व सरपंच की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर चालक को ग्रिफ्तार कर टिप्पर कब्जे में ले लिया।