फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई सेवकों की हड़ताल खत्म, फिरोजपुर में शुरू हुआ सफाई अभियान

फिरोजपुर में लंबे समय से चल रही सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होते ही नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों ने शहर में जमा कूड़े को उठाने और विभिन्न क्षेत्रों की सफाई का काम शुरू कर दिया। हड़ताल के दौरान शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सफाई कार्य शुरू होने से शहरवासियों ने राहत महसूस की है। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि पूरे शहर में सफाई अभियान शुरू करवा दिया गया है और जल्द ही सभी क्षेत्रों से कूड़ा उठाकर व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें