फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा के क्षेत्र में फगवाड़ा की पहचान बनें गुरदीप सिंह कंग- बलविन्द्र सिंह धालीवाल

ह्यूमन राइट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव, बाबा बालक नाथ सेवा समिति के प्रधान और लायंस इंटरनैशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीस पोस्टर) गुरदीप सिंह कंग एमजेएफ के कार्यालय कंग इंटरप्राइजिज सेन्ट्रल टाऊन फगवाड़ा आगमन पर जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान और फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल का भव्य स्वागत किया गया। गुरदीप सिंह कंग ने विधायक धालीवाल और उनके साथ पधारे प्रवासी भारतीय अमरजीत सिंह फिलीपिंस और सोनम तथा अनीता कनाडा को सिरोपे डालकर सम्मानित करते हुए कहा कि फगवाड़ा का सौभाग्य है कि पिछले सात साल से इस विधानसभा हलके का नेतृत्व रिटा. आईएएस अधिकारी बलविन्द्र सिंह धालीवाल के हाथों में है। जिन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर न केवल जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाया है बल्कि सभी वर्ग के लोगों के दिलों में विशेष जगह भी बनाई है। फगवाड़ा की जनता से जुड़े मुद्दों को उन्होंने विधानसभा में सदैव बुलंद आवाज से उठाया है। जिसके लिये फगवाड़ा वासी उनके आभारी हैं। विधायक धालीवाल ने गुरदीप सिंह कंग द्वारा समाज सेवा में दिये जा रहे योगदान की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले फगवाड़ा के प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए और अब विधायक के तौर पर लायन कंग की समाज सेवा के प्रति समर्पित भावना को बड़े करीब से देखा है। वे अपने आप में एक संस्था भी हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में फगवाड़ा की पहचान बन चुके हैं। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर जन सेवा के कार्यों में यथा संभव सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें