पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर पर नाकाबंदी दौरान एक बस में व्यक्ति से 35 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पठानकोट के माधोपुर-जेएंडके पुलिस नाकाबंदी पर बस की जांच दौरान एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की राशि पुलिस ने बरामद की है। सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह के मुताबिक माधोपुर में पुलिस पार्टी ने जॉइंट नाका लगा जम्मू-कश्मीर से आ रही बस में जाकर एक व्यक्ति के बैग से 35 लाख रुपए की राशि बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंधी आयकर विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने उक्त 35 लाख रुपये की राशि को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। जिस व्यक्ति से राशि बरामद हुई है उसका नाम गोपाल शर्मा निवासी कठुआ है।