पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन की समीक्षा बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई। चीमा ने कहा कि व्यापारियों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया गया है। व्यापारियों की शिकायतों का 7 दिनों के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।