26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मोगा पुलिस द्वारा रविवार को पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला। मोगा एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में एसपी (एच) संदीप सिंह, डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह एस एच ओ सिटी 1 बरुण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। ईस अवसर पर एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में टोटल 400 पुलिस कर्मी इस फ्लैग मार्च में भाग लिए और मोगा के चारों सब डिविजन में निकला गया । उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्तर पर चौकस है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिले के सारे एंट्री प्वाइंट पर स्पेशल नाका बंदी की गई हे। जिले में टोटल 24 नाके लगाए गए । मोगा रेलवे स्टेशन , बस स्टॉप पर भी चेकिंग की जा रही हे । मोगा पुलिस की और से जिलेवासियों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।