फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में सतगुरु गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागम

सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व श्री गुरु रविदास सभा अर्बन एस्टेट, फगवाड़ा में 31 जनवरी शनिवार को शुरू हुआ। सभा के प्रधान जगन्नाथ बंसल, कैशियर सरवन बिरहा और जनरल सेक्रेटरी घनश्याम की देखरेख में शुरू हुए दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 31 जनवरी को सुबह 9:00 बजे निशान साहिब की रस्म के साथ हुई। दोपहर 2:00 बजे श्री गुरु रविदास महाराज जी की अमृतवाणी के पाठ का भोग डाला गया जिसके उपरांत समूह संगत श्री गुरु रविदास महाराज जी की शोभायात्रा में शामिल हुई। शाम 6:30 बजे मास्टर गुरमुख सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन व भजन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद बुद्धिजीवी विद्वानों द्वारा विचार-चर्चा तथा दानी सज्जनों का सम्मान किया गया । गुरु का लंगर भी निरंतर वितरित किया गया। इस अवसर पर सीनियर उप प्रधान अवतार सिंह दर्दी, जाइंट कैशियर जोगा राम, प्रेस सेक्रेटरी तरसेम सलन, जनरल सेक्रेटरी प्रेम सरोए, सोहन लाल बागला, राम किशन संधू, जेके तूरा, भगवंत राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें