पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू से उनके घर पर मुलाकात की। दलजीत राजू के घर पर बीते दिनों गोलीबारी की घटना की निंदा की। गढ़ी ने कहा कि हमलावरों की कायरतापूर्ण हरकत थी और पूरी पार्टी राजू के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से बात की है। मामले की अलग-अलग एंगल से जांच युद्ध स्तर पर चल रही है और उन्होंने जल्द ही पूरे मामले को सुलझाने का भरोसा दिया है।