पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार 2.0 का सोमवार से आगाज हो गया है। अगले तीन दिन (72 घंटे) के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 चलाया जाएगा। राज्य भर में 2000 से अधिक पुलिस टीमें एक साथ छापेमारी करेंगी। इससे पहले ऑपरेशन प्रहार 1 के दौरान 17,603 स्थानों पर छापे मारे गए थे। उस कार्रवाई में 5,290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था ।