फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने मानी सफाई कर्मचारियों की मांगें, 27 दिन बाद हड़ताल खत्म

पंजाब भर के सफाई कर्मचारी पिछले 27 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। अब पंजाब सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांगें मान लिए जाने के बाद यह हड़ताल समाप्त कर दी गई है। सरकार ने करीब 9000 कर्मचारियों को उनकी कैटेगरी के अनुसार पक्का करने का फैसला लिया है। मोगा में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में ढोल बजाकर खुशी जाहिर की और पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। इस मौके पर कर्मचारियों के साथ-साथ मोगा के मेयर ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज से ही शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा और मोगा को "क्लीन मोगा, ग्रीन मोगा" बनाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें