जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्ताव पेश किया, जिसे पास कर दिया गया। इसमें केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। साथ ही पीएम मोदी की तरफ से घोषित 1600 करोड़ रूपये तुरंत राज्य के खाते में डालने की अपील की गई है। यह प्रस्ताव पीएम मोदी, गृह मंत्री और वित्त मंत्रालय को भेजने का फैसला लिया गया है। प्रस्ताव में सीएम मान को पीएम की तरफ से मिलने के लिए समय न देने के चलते निंदा भी की गई।