फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन, तलवाड़ा में एक घंटे तक जाम

आप तलवाड़ा ब्लॉक द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 1 अप्रैल से एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वीरवार को संसारपुर टेरेस बैरियर पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक संसारपुर टेरेस–पौंग बांध–तलवाड़ा मार्ग पर ट्रैफिक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की कि एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। इस मौके पर टैक्सी यूनियन तलवाड़ा के प्रधान व ब्लॉक ट्रांसपोर्ट विंग के प्रधान दीपक कुमार दीपू सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों के वाहनों पर अचानक भारी बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें