अमृतसर में वेयरहाउस के अधिकारी के आत्महत्या मामले को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। रविवार को सभी विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम ऑफिस घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि लालजीत भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अब तक गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वह कानून से ऊपर नहीं है।