फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पुलिस रेड, 5000 लीटर कच्ची देसी शराब बरामद

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब से 23 लोगों की मौत के बाद पंजाब में अलग-अलग जिलों में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। इसी सिलसिल में फिरोजपुर के सरहदी गांवों में छापामारी कर 5000 लीटर कच्ची देसी शराब बरामद की गई है। डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में बहुत से लोगों ने कच्ची शराब बनाकर जमीन के नीचे और खेतों में छुपा रखी है। कुछ लोगों ने तो घर पर ही कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है। लोगों ने जमीन खोदकर टैंक नुमा बनाकर शराब को दबा रखा है। बुधवार को पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। एक्साइज विभाग को कई जगहों पर शराब माफिया का सामना भी करना पड़ा और हाथापाई भी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें