फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में पुलिस का त्योहारों के मद्देनजर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सर्च ऑपरेशन

दिवाली के त्योहार के मद्देनजर फरीदकोट पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए पुलिस की ओर से लगातार विशेष चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के बस स्टैंडों के साथ साथ रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच की गई। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर पुलिस टीमों ने फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो में विशेष अभियान चलाया। पुलिस कर्मचारियों की टीम के साथ एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया। पुलिस टीमों ने यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ पार्किंग और आसपास खड़े वाहनों की व्हीकल ऐप के माध्यम से जांच की। रेलवे स्टेशनों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की चेकिंग की गई। इस मौके पर डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि ऐसे अचानक चलाए जाने वाले अभियान से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि जिले में अमन-कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें