पटियाला के राजपुरा के गांव सेहरा में हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव के लोगों ने खेड़ा गंडीया थाने का घेराव किया। हत्या मामले में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर 14 अगस्त तक आरोपी न पकड़े गए तो चक्का जाम करेंगे।