फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की हड़ताल से फिरोजपुर में लोग परेशान

फिरोजपुर शहर व छावनी बस अड्डे से पंजाब रोडवेज की बसें नहीं चलने से लोग परेशान हुए। बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि उन्हें फाजिल्का जाना है और बस कोई भी यहां से नहीं चल रही है। रोडवेज के मुलाजिम धरना दे रहे हैं। बसों की हड़ताल की हुई है। एक यात्री ने कहा कि उसे अमृतसर जाना है, वह अमृतसर की बस का इंतजार कर रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी बस अमृतसर जाने के लिए बस अड्डे पर नहीं लगी है। उन्हें बहुत ही परेशानी हो रही है। बारिश का मौसम है और लोग परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें