फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा मरीज

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Feb 2026 10:30 PM IST

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में एक मरीज ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के हदियाबाद क्षेत्र का निवासी अमृतपाल रविवार रात को अपने काम से घर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो कर घायल हो गया। वह फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। अमृतपाल ने आरोप लगाया कि रात को उसके होंठ पर अस्पताल के कर्मचारी ने गलत टांके लगा दिए। सोमवार जब वह दोबारा टांके ठीक से लगवाने के लिए अस्पताल आया तो उससे पर्ची बनवाई गई और उसे इधर-उधर घुमाया गया, लेकिन किसी कर्मचारी ने ना तो उसके होंठ पर दोबारा टांके लगाए और न ही उसकी बात सुनी। वह काफी समय तक अस्पताल कर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। तंग आए युवक ने गुस्से में अस्पताल के अंदर खूब हंगामा किया और उसने सिविल अस्पताल के खराब इंतज़ामों पर गंभीर आरोप लगाए। लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी और न ही उसका इलाज किया। सिविल अस्पताल से इस तरह का वीडियो सामने आना हेल्थ सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें