फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल से मिले फगवाड़ा सिटी क्लब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह खुराना

फगवाड़ा सिटी क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष परमजीत सिंह खुराना ने सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल से भेंट की। इस दौरान डा. चब्बेवाल एवं उनके साथ मौजूद रहे वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू दरवेश पिंड ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष परमजीत खुराना को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। डा. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि सिटी क्लब जैसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं और उन्हें विश्वास है कि परमजीत सिंह खुराना के नेतृत्व में क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा। परमजीत सिंह खुराना ने सांसद डा. चब्बेवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सिटी क्लब को समाज सेवा, युवाओं को खेलों से जोड़ने और सामाजिक समरसता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें