फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट से सटी बॉर्डर पर कंटीली तार से करीब 600 मीटर दूर गांव हजारा सिंह वाला में बीएसएफ की 158वीं बटालियन की चेक पोस्ट जल्लोके इलाके से भारतीय इलाके में एक खेत में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया। गांव के मौजूदा सरपंच गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच रेशम सिंह और गांव वाले सड़क चौड़ी करने के लिए जमीन पर निशान लगा रहे थे, तभी उन सभी ने सड़क किनारे खेत में ड्रोन पड़ा देखा, जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत बीएसएफ को दी। बीएसएफ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, मौके पर डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।