फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव के ऊपर आसमान में पाकिस्तानी गुब्बारा उड़ता हुआ ग्रामीणों ने देखा है । ग्रामीणों ने इसकी एक वीडियो बनाई है । ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगता है कि उक्त गुब्बारे के साथ कोई खुफिया कैमरा भी लगा हो सकता है । पाकिस्तान सरहद से सटे गांव में यह देखना चाह रहा है कि सरहद पर भारतीय फौज लगी है या नहीं। उसी की जानकारी यह इकट्ठी करने के लिए गुब्बारा उड़ाया गया है। यह गुब्बारा काफी देर तक आसमान में उड़ता हुआ ग्रामीणों ने देखा है और खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीणों ने इसकी वीडियो भी बनाई है।