फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती बेलों ने हाईटेंशन तारों को जकड़ा, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा

कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर के अंतर्गत पडते कस्बा कमाही देवी,दातारपुर, रामगढ व अमरोह आदि क्षेत्रो में बरसात के मौसम के दौरान तेजी से बढ़ रही जंगली बेलों ने बिजली विभाग की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर बेलें बिजली की हाईटेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) लाइनों पर पूरी तरह फैल चुकी हैं। इससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण उगी बेलें और झाड़ियां अब बिजली के तारों को अपनी चपेट में ले चुकी हैं। कई जगहों पर बेलें तारों से इस तरह लिपट गई हैं कि हवा चलने पर वे तारों को लगातार खींचती रहती हैं। इससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और तार टूटने जैसी घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। यदि समय रहते इन बेलों की सफाई नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान पीएसपीसीएल विभाग के एक्सियन गुरप्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मुकेरिया सब डिवीजन के अंतर्गत पडते सभी उपमंडल अफसरो को इस समस्या के यथाशीघ्र ही निदान करने के सन्दर्भ में आदेश जारी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें