कीरतपुर साहिब में कीरतपुर साहिब-मनाली मुख्य मार्ग पर मोड़ा टोल प्लाजा के समीप आज सुबह एक ट्राला ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्राला के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोड़ा टोल प्लाजा के समीप ट्राला पलट गया। हादसे में ट्राला में सवार व्यक्ति चोटिल हुए हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। समय रहते बड़ा हादसा टल गया। हादसे में ट्राला मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही टोल से जुड़ी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्राला को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। ट्राला हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू करवाया जा रहा है। हादसे के कारणों में प्राथमिक तौर पर ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।