फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में संगठनों ने परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च

मानसा में नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोटकपूरा में वीरवार देर शाम विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार से मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। कैंडल मार्च गुरुद्वारा पातशाही दसवीं से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ बत्तियां वाला चौक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ मुहिम को और तेज करने का संकल्प लिया। इस मौके पर यूथ अकाली दल के नेता एडवोकेट अनुप्रताप सिंह बराड़, अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता रछपाल सिंह सोसन और कांग्रेस नेता धनजीत सिंह विर्क सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने परमिंदर सिंह झोटा की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और इसे रोकने में सरकार व पुलिस प्रशासन प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को भी आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। सभी संगठनों ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें