पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए मोगा के 9 वर्षीय पर्व बांसल ने अब तक 50 हजार से अधिक पौधे लोगों में बाँटकर एक अनोखी पहल की है। छोटी सी उम्र में बड़ा काम कर रहे पर्व को आज पूरे पंजाब में ‘पर्यावरण का नन्हा सिपाही’ के नाम से जाना जाता है। पर्व के माता-पिता पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हुए हैं। इन्हीं से प्रेरित होकर मात्र 4 वर्ष की उम्र से ही पर्व ने पेड़ों के प्रति लगाव विकसित किया और पौधे बाँटने का मिशन शुरू किया।