फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर सिविल अस्पताल से गांव हजारा सिंह वाला के नौ बच्चे डिस्चार्ज

फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती गांव हजारा सिंह वाला (ममदोट ) के नौ और मरीजों को वीरवार ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. निखिल ने बताया कि सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. राजीव पराशर के निर्देश पर मरीजों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया गया है और भर्ती मरीजों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का कार्ड भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेंटर ममदोट के तहत गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी पीने से बीमार हुए गांव वालों की सेहत के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट लगातार काम कर रहा है और सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज ठीक से चल रहा है। छह मरीजों को पहले ही छुट्टी दी जा चुकी है और अब नौ और मरीजों को छुट्टी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें