फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में NIA की रेड, एक युवक के घर पहुंची टीम

मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र के गांव कुलाणा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक युवक के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संपर्कों की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। एनआईए की टीम ने युवक यादविंदर सिंह उर्फ परीता के घर पहुंचकर पूछताछ की और घर की तलाशी ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एनआईए की तीन सदस्यीय टीम ने यादविंदर सिंह के घर कई घंटों तक पूछताछ की तथा विभिन्न दस्तावेजों और सामान की जांच की। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पूछताछ पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें