फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन, नशे और महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने बठिंडा दौरे के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला जेल का निरीक्षण कर कैदियों की सुविधाओं, मानसिक स्वास्थ्य और कौशल विकास कार्यक्रमों का जायजा लिया तथा पुनर्वास पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने 'शीश' कार्यक्रम में भाग लेकर छात्राओं को भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। चेयरपर्सन ने पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोगा में हुई जन सुनवाई के दौरान 125 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें महिलाओं ने नशे के कारण अपने पति या बेटों को खोने की बात कही। बठिंडा में आयोजित जन सुनवाई के दौरान करीब 20 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें घरेलू हिंसा, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले प्रमुख रहे। एक पॉक्सो मामले में उन्होंने एसएसपी को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में महिलाएं पुलिस तक नहीं पहुंच सकी थीं, उनमें भी तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने प्रशासन के साथ बैठक में महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं और कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पॉश एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। दौरे के अंत में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की तथा कहा कि आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब के अन्य जिलों का भी दौरा करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें