फिरोजपुर नगर कीर्तन पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। बाबा शेरशाह वाली चौंक से लेकर सारागढ़ी गुरुद्वारे तक स्कूली बच्चें नगर कीर्तन के स्वागत के लिए सड़क पर खड़े रहे। श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। शहर व छावनी के चौंकों को फूलों से सजाया गया। सड़क किनारे चाय, पानी और बिस्कुट का लंगर लगाया गया। लोगों ने नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।