फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए

संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर हरियाणा के कांग्रेस सांसदों – सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद वरुण मुलाना और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने प्रदर्शन किया। सभी सांसदों ने देश का नाम रोशन करने पर कॉमनवेल्थ खेलों के सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि CWG 2026 में भारत के 13 गोल्ड मेडल में से 7 गोल्ड मेडल अकेले हरियाणा से आए हैं। इसलिए हमारी मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा में की जाए या सह-मेजबान प्रदेश बनाया जाए। हमारा लक्ष्य सिर्फ 2030 खेलों की मेजबानी करना नहीं, बल्कि पदक तालिका में नंबर-1 पर आना होना चाहिए। यह लक्ष्य हरियाणा जैसे खेल प्रधान राज्यों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर ही हासिल किया जा सकता है। लाखों करोड़ का निवेश हरियाणा में अगर होगा तो हमारे खिलाड़ी भारत माँ की झोली ज्यादा मेडल से भर पाएंगे। भाजपा सरकार को 'राज्यधर्म' की बजाय 'राजधर्म' निभाना चाहिए। जब बुलेट ट्रेन की बात आई, तब सरकार ने कहा कि देश की राजधानी को बुलेट ट्रेन से जोड़ने के बजाय मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ेंगे, क्योंकि वहां बड़े बिजनेस घराने हैं। लेकिन अब जब खेल की बात आई है, तो यही न्यायसंगत होगा कि सरकार सभी राज्यों को एक समान दृष्टि से देखे और हरियाणा को मेजबानी का अवसर देकर राजधर्म का पालन करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें