फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बीएसएफ स्थापना दिवस - 2025 के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली रवाना

फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बीएसएफ स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जम्मू से भुज तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया था, जो सोमवार देर शाम हुसैनीवाला बार्डर पहुंचीं थी। उक्त रैली को मंगलवार बीएसएफ के मुख्य कार्यालय से अन्य शहर के लिए रवाना किया है। इस रैली का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा में बीएसएफ के गौरवपूर्ण योगदान, तथा नशे की बुराई के विरुद्ध सामूहिक संघर्ष के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह रैली 09 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है, जो लगभग 1,742 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के क्रम में, 11 नवम्बर को प्रातः 09:00 बजे, इस रैली को सेक्टर मुख्यालय, बीएसएफ फिरोजपुर से वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल, फिरोजपुर के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण समारोह के दौरान बीएसएफ के जवानों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा। इसी क्रम में विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी जोश और देशप्रेम से भरी प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे समारोह का माहौल राष्ट्रीय एकता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से भर गया। ध्वजारोहण के पश्चात मोटरसाइकिल रैली राजस्थान सीमा की ओर अपनी अगली यात्रा पर रवाना हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें