मोगा ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई मुख्य बाजार, अमृतसर रोड, और कबाड़ियों बाजार में की गई, जहां कई दुकानदारों द्वारा दुकानों का सामान सड़क पर रखकर रास्ता जाम किया जा रहा था। मोगा ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में सड़क पर अवैध कब्जे पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।