फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने बीबीएमबी अभियंता दफ्तर के सामने लगाया धरना

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 May 2025 02:32 PM IST

भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा सोमवार को नंगल में बीबीएमबी मुख्य अभियंता दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र, पंजाब सरकार व बीबीएमबी मैनेजमेंट के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि आज का धरना सांकेतिक है। धान की फसल के उपरांत किसान संगठनों द्वारा बीबीएमबी मुख्य अभियंता के दफ्तार के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के किसान संगठनों पर कटाक्ष के जवाब में राजेवाल ने कहा कि बीबीएमबी, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पानी के मुद्दे पर मात्र राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के किसानों के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं रखते और वह पानी के मुद्दे पर केवल ओछी राजनीति कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें