मोगा पुलिस की ओर से जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और अमन-कानून को कायम रखने के लिए सब-जेल मोगा में अचानक चेकिंग की गई। यह कार्रवाई एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीएसपी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में की गई। इस दौरान 100 पुलिस मुलाज़िमों की अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग की गई। इसका उद्देश्य गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना था। चेकिंग जेल सुपरिंटेंडेंट की मौजूदगी में की गई। इसके अलावा जेल अंदर नशीले पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामान का पता लगाने और ज़ब्त करने के लिए विशेष छापेमारी भी की गई।