फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 50 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर तलवंडी भंगेरिया से गांव रोली लिंक रोड से वरना कार में सवार दो व्यक्ति को 50 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी जसपाल सिंह निवासी दोसांज, जिला मोगा और जसवीर सिंह उर्फ डड्डी निवासी कोटला मेहर सिंह वाला, जिला मोगा जो चूरा पोस्त बेचने का धंधा करते हैं, दोनों गांव तलवंडी भंगेरिया से गांव रोली की ओर जा रहे लिंक रोड परर अपनी सफेद वरना कार में सवार होकर चुरा पोस्त बेचने के लिए ग्राहकों की इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उस जगह पर रेड कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी कार की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक की बोरियों में 25/25 किलोग्राम भूखी अफीम पोस्त, कुल 50 किलोग्राम, बरामद की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें