फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार पांच आरोपियों को 255 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 ग्राम हेरोइन के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस को यह बड़ी कामयाबी उस समय मिली, जब सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (PB-07-AK-6335) में सवार 5 व्यक्ति एम.पी. बस्ती लेंडेके की ओर हेरोइन बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कार में सवार आकाशदीप सिंह, सुखबीर सिंह, देवराज, राहुल और गुरभेज सिंह – पांचों आरोपी जिला अमृतसर के रहने वाले हैं और अमृतसर से मोगा हेरोइन बेचने आए थे।आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गुरुवार को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले से जुड़े और भी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें