फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में

Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 10:17 AM IST

मोगा जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को छात्राओं के परिवारजनों ने स्कूल में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्राओं व परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपों के अनुसार, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह लंबे समय से छात्राओं को पास बुलाकर गलत हरकतें करते थे। वे छात्राओं को धमकी देते थे कि अगर उन्होंने घर पर बताया तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। मंगलवार को एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। बुधवार सुबह परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से पूछताछ की। प्रिंसिपल ने आरोपों से इन्कार किया, लेकिन अन्य छात्राओं ने भी ऐसी ही घटनाओं की पुष्टि की। गुस्साए परिजनों ने प्रिंसिपल को स्कूल परिसर में बंधक बना लिया। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाना सदर ले गई। प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने आरोपों पर सफाई देते हुए उन्हें पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे उनके अपने बच्चों जैसे हैं। अमरजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चों को छुआ था, लेकिन उनकी भावना गलत नहीं थी। थाना सदर के थानाध्यक्ष हरबिंदर सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल को थाने लाया गया है। आगे परिवार और बच्चों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें