फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में मोगा शहर का बुरा हाल, सड़कों पर जलभराव और फैली गंदगी

मोगा में आज मौसम ने अचानक करवट ली और महज एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में पहले से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर बारिश के पानी में बहकर सड़कों पर फैल गए, जिससे गंदगी और बदबू ने हालात और भी खराब कर दिए। अमृतसर रोड, मोगा मेन बाजार, डीएम कॉलेज रोड और बस स्टैंड चौक जैसे प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जहां लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शहर में फैली गंदगी और जलभराव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें