फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बोले रेल राज्य मंत्री, पंजाब में रेलवे का कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग नहीं रहने देंगे

पंजाब में रेलवे का कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग नहीं रहने देंगे। इसके अलावा पट्टी-मल्लांवाला परियोजना भी जल्द पूरी की जाएगी। ये बातें रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार फिरोजपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देते समय कहीं हैं। बिट्टू ने कहा कि पंजाब में जो भी रेलवे के प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में लटके हुए थे उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालवा-माझा को जोड़ने वाली रेल पटरी पट्टी और मल्वांवाला के बीच जल्द ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर को कई नई ट्रेन दी गई हैं। ताकि यहां के लोग ट्रेन के माध्यम किसी भी शहर में आसानी से यात्रा कर सके। उन्होंने कहा इंटरसिटी ट्रेन जो मोगा तक आती थी उसे फिरोजपुर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा और भी कई ऐसी ट्रेनें हैं जिन्हें फिरोजपुर से जल्द चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पट्टी और मल्वांवाला के बीच ट्रैक बिछने के बाद राजस्थान सीधा श्रीनगर से जुड़ जाएगा और राजस्थान की तरफ से भी कई ट्रेन फिरोजपुर से होकर अन्य शहरों के लिए गुजरेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें