नव्या हेल्पिंग हैंडस संस्था की ओर से सांपला फाउंडेशन के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर 14 दिसंबर (रविवार) को होटल आशीष कॉन्टिनेंटल फगवाड़ा में लगाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला ने बताया कि यह कैंप उनकी बेटी नव्या की याद में लगाया जा रहा है, जो लगभग 9 साल पहले 58 दिन अस्पताल में इलाज के दौरान परमात्मा के चरणों में विलीन हो गई थी। उन्होंने सभी लोगों से इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की ताकि नव्या को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। गौरतलब है कि आशु सांपला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सांपला के भतीजे हैं।