फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

फिरोजपुर मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में फिरोजपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, तथा सभी मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने सहभागिता की। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में हमें सुधार की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। राजभाषा में कार्य करते समय सहज एवं सरल शब्दों का प्रयोग करें। ‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नितिन गर्ग ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें