फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में बाबा बंदा सिंह बहादुर किसान मजदूर संगठन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में गांव शाह वाला में हुई। इसमें राज्य प्रेस सचिव और वित्त सचिव मंगल सिंह संधू खास तौर पर मौजूद रहे। जिला प्रेस सचिव दीपक भार्गो भी शामिल हुए। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए जा रहे बूथलेस टोल प्लाज़ा का मुद्दा चर्चा का मुख्य विषय रहा। इस मौके पर नेताओं ने अपनी बात रखी और उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकारें लोगों को मुफ़्त चीजों का लालच देकर वोट हासिल करती हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से पंजाब पर करोड़ों रुपये का कर्ज़ हो गया है, जिससे हर व्यक्ति पर लाखों रुपये का बोझ पड़ता है।