शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर वीरवार को संगरूर के सुनाम में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए। नेताओं ने ऊधम सिंह को श्रद्धांजिल दी और सीएम मान ने 85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। वहीं, भवानीगढ़ -सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा गया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। भगवंत मान के बाद केजरीवाल जब संबोधित करने के लिए स्टेज पर आए तो पंडाल में मौजूद कई लोग वहां से उठकर चले गए। कुछ देर में ही कुर्सियां खाली हो गई। लोगों ने केजरीवाल को सुनने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।